नई दिल्ली, मार्च 13 -- पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग ट्रंप प्रशासन के लिए मुश्किल साबित होती जा रही है। होर्मुज के बंद होने के बाद बढ़ती तेल कीमतों को कम करने के लिए अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थाई रूप से हटा दिया था। अब इस फैसले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि ट्रंप प्रशासन की तरफ से लिया गया यह फैसला सही नहीं है। इसकी वजह से चार साल से चले आ रहे युद्ध को रोकने में मदद नहीं मिलेगी। पेरिस में मौजूद जेलेंस्की ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फैसले की वजह से रूस की स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी और पिछले चार वर्षों में प्रतिबंध लगाकर जो दबाव बनाया गया था, वह एक ही झटके में कम हो जाएगा। जेलेंस्की ने कहा, "केवल इस एक ढील से ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.