नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- मारुति सुजुकी अप्रैल, 2026 में अपनी चुनिंदा कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली इन कारों पर कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स जैसे दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि ग्राहक इस महीने मारुति सुजुकी की प्रीमियम कारें जिम्नी, फ्रोंक्स, बलेनो, इग्निस और XL6 पर अधिकतम 95,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।मारुति जिमनी और XL6 पर तगड़ा ऑफर ऑफ-रोड एसयूवी के शौकीनों के लिए मारुति सुजुकी जिम्नी पर इस महीने 50,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा, 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। यानी कुल मैक्सिमम बचत 55,000 रुपये क...