नई दिल्ली, जून 6 -- हुंडई मोटर इंडिया इस महीने यानी जून में क्रेटा इलेक्ट्रिक पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने पर ग्राहकों को 85,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। ये डिस्काउंट इसके सभी वैरिएंट्स पर मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमतें 18,02,800 रुपए से शुरू होकर 24,70,100 रुपए तक जाती है। भारत में इसका मुक़ाबला मारुति ई विटारा, महिंद्रा BE 6, टाटा कर्व EV, MG ZS EV और विनफास्ट VF6 जैसी गाड़ियों से होता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसकंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक SUV के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह इलेक्ट्रिक कार 100kW ...