नई दिल्ली, फरवरी 12 -- टोयोटा ने फरवरी 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल ग्लैंजा, टैसर, हाइराइडर और रुमियन जैसे मॉडल पर 80,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। साथ ही, कंपनी ग्राहकों को लॉयल्टी बेनिफिट अलग से दे रही है। कंपनी इन सभी कारों के मॉडल ईयर 2025 पर ये डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट का फायदा वैरिएंट और इंजन टाइप पर अलग-अलग मिलेगा। चलिए एक बार इन सभी के बारे में डिटेल से जानते हैं। ग्लैंजा (2025) के Only G & V MT वैरिएंट पर 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 30,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। इस तरह इस पर 80,000 रुपए + लॉयल्टी बोनस का फायदा मिलेगा। यह भी पढ़ें- भारतीयों को पसंद आ गईं 2 इलेक्ट्रिक SUVs, 10 म...