नई दिल्ली, जनवरी 27 -- स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) से पर्दा उठाने के बाद अब कंपनी ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) की कीमतों में बदलाव कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बेस वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर 100% रोड़ टैक्स की छूट; देखें डिटेलकिन वैरिएंट्स की बढ़ी कीमत? स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) के कुछ चुनिंदा वैरिएंट्स अब पहले से महंगे हो गए हैं। कीमतों में बढ़ोतरी वैरिएंट के हिसाब से की गई है। इसमें सिग्नेचर MT, सिग्नेचर AT, सिग्नेचर+ MT और सिग्नेचर+ AT वैरिएंट शामिल हैं, जिनकी कीमत में ...