नई दिल्ली, फरवरी 4 -- अगर आप TVS जुपिटर 110 (TVS Jupiter 110) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपने पॉपुलर फैमिली स्कूटर जुपिटर (Jupiter) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब इसके अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमत 3,250 रुपये तक बढ़ गई है, जिससे स्कूटर पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा हो गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कार, इनका नाम सुनते ही खरीद लेते हैं लोगसभी वैरिएंट्स पर पड़ा असर टीवीएस जुपिटर 110 (TVS Jupiter 110) के पूरी वैरिएंट लाइन-अप पर प्राइस हाइक किया गया है। कुछ वैरिएंट में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉप मॉडल्स की कीमत में 3,250 तक का इजाफा देखा गया है। ये नई कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं। अन्य TVS मॉडलों ...