नई दिल्ली, मई 5 -- अगर आप रेंज रोवर (Range Rover) खरीदने का सपना देख रहे थे तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, जेएलआर (JLR) इंडिया ने अपनी सबसे महंगी और प्रीमियम कारों की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है। कंपनी ने यह कदम भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' (FTA) को ध्यान में रखते हुए उठाया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इस समझौते के पूरी तरह लागू होने का इंतजार नहीं किया। कंपनी ने पहले ही इसका फायदा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।किन मॉडल्स के गिरे दाम? कीमतों में यह बड़ी कटौती रेंज रोवर के उन मॉडल्स पर हुई है जो सीधे ब्रिटेन से बनकर भारत आते हैं। इसमें सबसे बड़ा फायदा रेंज रोवर SV खरीदने वालों को मिलेगा। इस कार की कीमत पहले 4.25 करोड़ रुपये थी जो अब 75 लाख रुपये घटकर सीधे 3.50...