उन्नाव, फरवरी 5 -- यूपी में उन्नाव के सोहरामऊ क्षेत्र में भल्ला फार्म के पास हाईवे पर बुधवार की रात एक हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। काल बनकर दौड़े एक ट्रक ने परिवार के चार लोगों की जान ले ली। मरने वालों में पति-पत्नी, उनकी नौ साल की बेटी और छह साल का बेटा शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और चारों के शव हाईवे पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए। इस भयावह मंजर को देख राहगीरों की रूह कांप गई। पुलिस के अनुसार, अजगैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र अपनी 28 वर्षीया पत्नी नीतू, बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से किसी जरूरी काम के सिलसिले में निकले थे। परिवार अपनी मंजिल की ओर बढ़ ही रहा था कि सोहरामऊ के भल्ला फार्म हाउस के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.