एक झटके में उजड़ा पूरा परिवार; नालंदा के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, मन्नत पूरी होने पर मंदिर जा रहे थे
नालंदा, नवम्बर 29 -- बेन (नालंदा), निज संवाददाता: पत्नी की सरकारी नौकरी लगने की खुशी में मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मन्नत पूरी करने निकले स्कूल संचालक विवेकानंद कुमार का पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म हो गया। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर रविवार तड़के हुए भीषण हादसे में नालंदा के बेन थाना क्षेत्र स्थित जंघारो गांव के 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि, विवेकानंद के ममेरे भाई चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग शनिवार शाम रजरप्पा के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे पैंकी गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 13 लोगों की जान चली गई।पत्नी की नौकरी की खुशी में मांगी थी मन्नत ग्रामीण गौतम कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.