कानपुर, मार्च 26 -- रेलवे ने एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन और 10 ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है। स्पेशल ट्रेन 04074 नई दिल्ली से 27 और ट्रेन नंबर 04073 कटिहार से 28 मार्च को चलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि विशेष ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 01:45 बजे रवाना होगी और टूंडला रुकते हुए रात 11:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 11:25 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगली शाम साढ़े सात बजे कटिहार पहुंचेगी। इसकी रिवर्स कटिहार से रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी। यह अगली रात साढ़े सात बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 07:35 बजे रवाना होकर अगली सुबह 04:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के आठ, सामान्य के छह, एसी तृतीय के दो, एसएलआर के दो सहित कुल 18 कोच होंगे। ट्रेन नंबर 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली, 02569/0...