मुंगेर, जुलाई 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के दो समान मामलों में पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार द्वारा अलग-अलग निर्णय दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। आरटीआई एवं मानवाधिकार एक्टिविस्ट अधिवक्ता ओम प्रकाश पोद्दार ने इस संबंध में डीआईजी, मुंगेर को तथ्यात्मक आपत्ति आवेदन देकर लखीसराय मामले में पुनः सुनवाई की मांग की है। मामला बीते दस वर्षों में जिलावार बरामद कारतूस एवं मैगजीन के वर्षवार आंकड़ों से संबंधित सूचना का है। डीजीपी कार्यालय से आवेदन संबंधित जिलों के एसपी को भेजा गया था, लेकिन सूचना पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद एसपी लखीसराय और एसपी मुंगेर के विरुद्ध प्रथम अपील दायर की गई।

सुनवाई में अपीलकर्ता की अनुपस्थिति बीते 1 जुलाई को लखीसराय मामले की सुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित...