चंदौली, अप्रैल 24 -- नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टरों को पकड़ कर चकरघट्टा थाना परिसर में खड़ा कराकर सीज कर दिया गया। कार्रवाई में सीओ ऑपरेशन नामेन्द्र कुमार रावत तथा चकरघट्टा थाने की पुलिस मौजूद रही। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया निजी भूमि से मिट्टी खनन करने पर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.