पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 सत्रांत परीक्षा का आयोजन एक जून से 21 जुलाई तक किया जाएगा। इस अवधि में कुल 41 दिनों तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। इग्नू द्वारा पूर्णिया कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं में कुल 17,680 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुस्तकें, नोट्स, लिखित सामग्री अथवा अन्य कोई भी अनधिकृत वस्तु ले जाना सख्त वर्जित है। यह ...