हल्द्वानी, मई 28 -- हल्द्वानी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार में 1 से 4 जून तक 7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 883 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 59 चयनित खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में 100 से अधिक रेफरी, जज और ऑफिशियल्स भी शामिल रहेंगे, जबकि 12 अंतरराष्ट्रीय रेफरियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का संचालन उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी झारखंड मुएथाई टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...