एक जून से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम
कुशीनगर, मई 26 -- कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में 01 जून 2026 से 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में जनपद सहित अन्य जनपदों के एलएलबी (3 वर्षीय/5 वर्षीय) एवं एलएलएम के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 30 मई 2026 तक अपना प्रार्थना-पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर में प्रस्तुत कर ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधि के छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.