वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। हाईकोर्ट प्रयागराज के जारी अधिसूचना के तहत जिला जज ने दीवानी न्यायालय को एक जून से मॉर्निंग की है। नई व्यवस्था के अनुसार 1 जून से न्यायालय प्रातःकालीन पाली में संचालित होंगे। न्यायालयों का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। ये जानकारी जिला जज कार्यालय से जारी सूचना से मिली है। उधर, मोर्निग कोर्ट के विरोध में बनारस बार ने जिला जज से मिलकर अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...