एक जून से खुलेगा ट्रायल व ट्रांसफर विंडो
कानपुर, मई 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता यूपी टी-20 के चौथे संस्करण की ट्रायल और ट्रांसफर विंडो एक जून से खुल जाएगी। 14 अगस्त से छह सितंबर के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाली यूपी टी-20 लीग के लिए कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्रांश, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपर किंग्स, मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की फ्रेंचाइजी अपने-अपने खेमे के लिए छह से 12 खिलाड़ियों को टीम में वापस (रिटेन) करेगी। खिलाड़ियों के ट्रांसफर विंडो एक से 15 जून तक तथा ट्रायल विंडो एक से 30 जून तक खुली रहेगी। सबसे पहले वाराणसी मंडल के ट्रायल एक से पांच जून के बीच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.