एक जून से आयोजित होगा कैंप
आगरा, मई 28 -- युवतियों व महिलाओं के लिए समर कैंप का आयोजन एक जून से किया जा रहा है। महालक्ष्मी ज्योति शिक्षा एवं कल्याण समिति मोतीकटरा स्थित नीलकंठ बाल विद्या मंदिर पर तीन माह का सिलाई, मेहंदी, फैशन डिजाइनिंग, ढोलक व कम्प्यूटर आदि का निशुल्क कोर्स शुरू किया जा रहा है। कक्षा नर्सरी से 12 तक के बच्चों के लिए एक साल तक नि:शुल्क कोचिंग की शुरुआत एक जून से की जा रही है। इच्छुक युवतियां व महिलाएं सुबह नौ बजे विद्यालय में सम्पर्क कर सकती हैं। कोर्स के समापन पर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.