एक जून को होंगे प्रवक्ता भर्ती के इंटरव्यू, कार्यक्रम जारी
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रवक्ता भर्ती-2021 के तहत औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार साक्षात्कार एक जून को दो चरणों में होंगे। पहला सत्र सुबह नौ बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर एक बजे से शुरू होगा। आयोग के उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक के अनुसार बुलाया गया है। व्याख्याता इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल विषय में प्रथम सत्र में अनुक्रमांक 2600104 से 2600422 तथा द्वितीय सत्र में 2600435 से 2600572 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके अलावा इंटीरियर डिजाइन डेकोरेशन, फुटवियर टेक्नोलॉजी और प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.