एक जुलाई से होगी नए सत्र की शुरुआत
मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को गति देते हुए बुधवार से दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं विश्वविद्यालय ने 1 जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं संचालित करने का भी निर्णय लिया है। इसके तहत सभी अंगीभूत, राजकीय डिग्री एवं संबद्ध महाविद्यालयों को 1 जुलाई को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। पत्र के अनुसार इंडक्शन मीट का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालयी वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें शिक्षकों एवं सहपाठियों के साथ सहज रूप से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.