शामली, जून 29 -- नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनजर परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी परवेश कुमार ने सभी स्कूल संचालकों एवं प्रधानाचार्यों से स्कूल बसों की तकनीकी जांच समय रहते पूर्ण कराने तथा आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है। एआरटीओ परवेश कुमार ने जिले के प्राईवेट स्कूल संचालकों से आहवान किया कि सभी विद्यालय नए सत्र के प्रारंभ होने से पहले अपनी-अपनी स्कूल बसों की तकनीकी जांच अवश्य करा लें। साथ ही बस चालकों का चरित्र सत्यापन भी कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के किसी भी स्कूल बस का संचालन नहीं किया जाए। यह भी पढ़ें- स्कूल बसों में लगाने होंगे सीसी कैमरे, जीपीएस ट्...