नैनीताल, मई 17 -- नैनीताल। सिंचाई विभाग एक जुलाई से सरिताताल झील को खाली कर सफाई अभियान शुरू करेगा। झील का क्षतिग्रस्त निकासी गेट भी बदला जाएगा, जिसके लिए नया गेट तैयार कराया जा रहा है। बीते शनिवार को एसडीएम नवाजिश खलिक ने सरिताताल पहुंचकर झील का निरीक्षण किया था। झील में फैले सड़े शैवाल और दुर्गंध को लेकर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...