पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक जुलाई से नये सत्र में स्नातक की कक्षाएं शुरू होगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा मंगलवार से स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया जायेगा। वहीं 12 वीं का अंकपत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी नहीं किये जाने पर स्नातक में नामांकन कराने के इच्छुक अभ्यार्थी वेबसाइट से अंकपत्र प्रिंट करा उसपर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर करायेंगे और नामांकन आवेदन के वक्त वेबसाइट से डाउनलोड किये गये अंकपत्र को ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करेंगे। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात विश्वविद्यालय के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी, जिसके आधार पर कॉलेजों में नामांकन के उपरांत एक जुलाई से स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जायेगी। यह भी पढ़ें- एक जुलाई से शुरू हो...