भागलपुर, जून 14 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौवीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रथम त्रैमासिक परीक्षा आयोजित करने का निर्देश जारी कर दिया है। कक्षा नौवीं और 10वीं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा एक जुलाई से तीन जुलाई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी विद्यालयों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा संचालन की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- सभी स्कूलों में 9वीं, 10वीं और 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 से 8 तक यह भी पढ़ें- 9वीं और 10वीं की फर्स्ट टर्मिनल परीक्षा एक जुलाई से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...