भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों एवं पीजी विभागों में वर्ष 2018 से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं मिला है। जबकि उन लोगों को एक जुलाई से कक्षा लेनी है। इस मामले को लेकर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद और बीएन कॉलेज के शिक्षक डॉ. आनंद कुमार ने कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे से मुलाकात की।इस दौरान डॉ. आजाद ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के सेवा नवीकरण को लेकर विवि के निर्देश पर सभी अंगीभूत कॉलेजों एवं पीजी विभागों द्वारा परफॉर्मेंस रिपोर्ट विवि को भेज दी गई है। बावजूद अब तक आगे की प्रक्रिया कर सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- एक जुलाई से लेनी है कक्षा, अब तक नहीं हुआ सेवा विस्तार डॉ. आजाद ने जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करने का अनुरोध किया। इस पर कुलस...