एक जुलाई से बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र का वितरण शुरू
सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के अंक पत्र वितरण की तारीखें घोषित कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य तहसीलवार तय तिथि के अनुसार एक जुलाई से छह जुलाई के बीच विद्यार्थियों के अंक पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एक जुलाई को महमूदाबाद तहसील, दो जुलाई को महोली एवं मिश्रिख, तीन जुलाई को सिधौली एवं बिसवां तथा चार जुलाई को लहरपुर एवं सीतापुर तहसील के लिए तिथि निर्धारित की गई है। छूटे हुए विद्यालयों को 6 जुलाई को अंक-पत्र मिलेंगे। प्रधानाचार्य स्वयं या अधिकृत शिक्षक/कर्मचारी को भेजकर इन्हें प्राप्त करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.