एक जुलाई से तीन फीसदी महंगाई भत्ता संभव
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जुलाई से तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की संभावना है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के पिछले 12 महीनों के आंकड़ों की गणना के बाद इस वृद्धि का रास्ता लगभग पूरी तरह साफ हो गया है। तीन फीसदी बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता अब 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ भत्ता सीधे कर्मचारियों के मूल वेतन (बेसिक सैलरी) और पेंशनभोगियों की मूल पेंशन में जुड़कर आएगा। एजी ब्रदरहुड कार्यालय महालेखाकार प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के मुताबिक, पिछले 12 महीनों के उपभोक्ता सूचकांक का औसत 427.608 रहा है। इसके आधार पर कुल महंगाई भत्ता 63.58 प्रतिशत बनता है। नियमों के तहत दशमलव के बाद के हिस्से (.58%) को छोड़कर इसे 63 प्रतिशत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.