एक जुलाई से एक दिन हो जाएगी अकासा की मुंबई की उड़ान
प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज से मुंबई हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक जुलाई से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अकासा एयर की मुंबई प्रतिदिन की उड़ान सेवा बंद होने जा रही है। सिर्फ सप्ताह में एक दिन सोमवार को उड़ान होगी। यदि यह सेवा बंद होती है तो शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से किसी भी विमान का संचालन नहीं होगा। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक में यह जानकारी सामने आने पर सदस्यों ने चिंता जताई और कंपनी से इसका कारण पूछा। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रवीण पटेल और विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की। अकासा एयर के स्टेशन प्रबंधक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया में युद्ध के दौरान विमान ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने उड़ान सेवा बंद करने का निर्णय लिया था। यह भी पढ़ें- एक जुलाई से बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.