एक जुलाई को स्थापित होगी परशुराम प्रतिमा
हरदोई, जून 11 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में लंबे इंतजार के बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम एक जुलाई को होगा। आयोजक लखन मिश्रा ने बताया कि प्रतिमा स्थापना की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अथवा सत्तासीन दल के प्रमुख नेता के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। विकास सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थापना से पूर्व श्रीराम कथा का आयोजन होगा। जिसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की जाएगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और परशुराम भक्तों में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- शासन से मिली अनुमति, जल्द होगी भगवान परशुराम प्रतिमा की स्थापना इस अनुमति के लिए डीएम अनुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.