इटावा औरैया, जून 21 -- इटावा। जैन धर्म के 22 वें तीर्थकर नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर दिल्ली से गिरनार तीर्थ क्षेत्र के लिये निकाली जा रही नेमि गिरनार पदयात्रा 1 जुलाई को शहर में प्रवेश करेगी। 25 दिवसीय यात्रा 5100 किमी.दूरी तय कर 20 जुलाई को निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिये नेमि गिरनार तीर्थ पहुंचेगी। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में निकल रही धर्म यात्रा बुधवार को प्रात: 7 बजे बलराम सिंह चौराहा से मंगल प्रवेश करती हुई चौगुर्जी, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज चौराहा, तहसील चौराहा, रंगलाल चौराहा होती हुई लालपुरा जैन धर्मशाला पहुंचेगी। यात्रा में गिरनार तीर्थ क्षेत्र की झांकी एवं जैन धर्म के 22 वें तीर्थकर भगवान नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा प्रतिमा होगी जिसका जलाभिषेक बलराम सिंह चौराहा पर किया जायेगा। विश्व जैन सं...