एक जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करेगा आईएमए
पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक जुलाई को आईएमए पलामू मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना है, जिनके लिए नियमित रक्तदान जीवनदायिनी है।आईएमए पलामू के सचिव ने बताया कि पलामू क्षेत्र में बड़ी संख्या में थैलेसीमिया मरीज हैं । इन मरीजों को हर महीने रक्त की आवश्यकता होती है। एक यूनिट रक्त किसी के जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है। स्वास्थ्य कर्मी होने के नाते हम इस आवश्यकता को सबसे बेहतर समझते हैं।उन्होंने सभी चिकित्सकों, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अपील किया है कि इस मानवीय पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान करें। यह भी पढ़ें- जीएमसीएच ब्लड के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.