हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। हाथरस जिले में एक जिला एक वृक्ष के तहत एक हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण होगा। शासन स्तर से विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य मिल गया है। अधिकारी पौधरोपण के लिए जमीन को चयनित करने में जुटे हुए हैं। साथ ही मुख्य बाजारों में इस बार पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जाएगा। वह पौधों की सुरक्षा किस तरीके से कर सकते हैं। इस साल जिले में 23 विभागों की मदद से 22 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। शासन स्तर से पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। जुलाई माह में होने वाले वृक्ष महाकुंभ के तहत जिले में हरियाली का अलख जगाया जाएगा। हर साल पौधरोपण में सभी प्रजातियों के पौधो को रोपा जाता था। इस बार सबसे खास बात यह है कि एक हेक्टेयर भूमि पर जिले में किसी भी स्थान पर एक ही प्रजाति जैसे नीम, बबूल, पीपल आदि किसी भी एक प्रजाति 25 सौ पौधे रोपे...