मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में एक जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रविवार को डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने इस संबंध में निर्देश जारी किया। इससे पहले ठंड को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के स्कूल को 28 दिसंबर तक बंद किया गया था। नवमी से 12वीं तक के स्कूल को 10 से 3:30 बजे तक कर दिया गया था। डीईओ ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए अब आठवीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इनमें निजी, सरकारी स्कूल, कोचिंग संस्थान सभी शामिल हैं। आठवीं से ऊपर की कक्षाएं 10 से 3.30 के बीच ही संचालित होंगी। डीईओ ने कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.