एक जनपद एक व्यंजन योजना में 25 प्रतिशत तक सब्सिडी
वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एक जनपद एक व्यंजन योजना के लिए राज्य सरकार उद्यमियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इससे जुड़े उद्यमियों को मशीनों, पैकेजिंग, डीप फ्रीजर, फूड टेस्टिंग, क्लाउड किचन आदि के लिए ऋण पर 25 प्रतिशत तक की मार्जिन मनी सहायता, सब्सिडी अनुदान के रूप में मिलेगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में जाने के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि हलवाई या कारीगर पैसों की कमी के कारण बड़े शहरों या विदेशों में फूड फेस्टिवल में नहीं जा पाते हैं। अब यही पारंपरिक स्वाद लोकल से ग्लोबल बनाने के लिए सरकार मदद कर रही है। आवेदन के लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं है। आवेदन करने वाले लोगों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह बनारस का स्थायी निवासी होना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.