एक जनपद एक व्यंजन योजना का लाभ ले सकते हैं उद्यमी:
अयोध्या, अगस्त 17 -- अयोध्या। उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला ने बताया कि उप्र शासन द्वारा एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण की सहायता योजना (ओडीओसी) के अन्तर्गत जनपद-अयोध्या के लिये चयनित उत्पाद कचौरी, अयोध्या की टिकिया, अयोध्या का पेड़ा, अयोध्या की कुल्हड़ वाली दही जलेबी के उद्योग, सेवा तथा व्यवसाय से जुड़े सभी उद्यमियों, इकाईयों, चयनित उत्पाद बनाने के संस्थायें एवं नवीन उद्यमी इस वित्त पोषण योजना का लाभ ले सकते हैं। वित्तपोषण के लिए आवेदन पत्र विभागीय पोर्टलपर ऑनलाइन ही दिये जा सकते हैं। योजनान्तर्गत मार्जिन मनी का लाभ अधिकतम 50 लाख तक प्राप्त किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.