एटा, फरवरी 27 -- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद-एक नदी योजना के तहत जिला स्तर से काक नदी का चयन किया गया है। कभी अविरल बहने वाली यह नदी वर्तमान में बदहाली का शिकार है। जिला प्रशासन ने काक नदी के पुनरुद्धार के लिए वृहद एक्शन प्लान तैयार किया है। जिला प्रशासन ने काक नदी के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए कुल छह चरण में योजना तैयार की है। प्रथम चरण में राजस्व विभाग नदी की पैमाइश और सीमांकन कार्य करेगा। विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती नदी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाना रहेगा। साथ ही राजस्व विभाग की टीमें नदी का व्यापक सर्वेक्षण, चिन्हांकन और सीमांकन करेंगी, ताकि नदी के वास्तविक क्षेत्र को स्पष्ट किया जा सके। इसके साथ ही भविष्य में होने वाले अवैध कब्जों पर भी लगाम लगेगी। द्वितीय चरण में सिंचाई विभाग विभाग नदी के तल का लेवल मैपिं...