मथुरा, मार्च 21 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होटल रेडिशन में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत स्थापित स्टॉल का अवलोकन किया, जिसमें एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत ठाकुर जी की पोशाक को प्रदर्शित किया गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा राष्ट्रपति को एक जनपद एक उत्पाद की स्टॉल में लगाए गए उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया। स्टॉल में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत ठाकुर जी की पोशाक के साथ-साथ जिला कारागार (जेल) में निरुद्ध बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया था, जिसमें साड़ी, दुपट्टा, शॉल, तौलिया, कान्हा जी एवं श्री राधा रानी के वस्त्र तथा श्रृंगार का सामान उपलब्ध था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...