भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महात्मा गांधी पथ पर पाइपलाइन फटने की घटना ने नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था की एक बड़ी और गंभीर तकनीकी खामी को उजागर कर दिया है। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली जिस मुख्य पाइपलाइन (बरारी वाटर वर्क्स से नाथनगर तक) पर आधी आबादी निर्भर है, उसमें कहीं भी पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल वॉल्व (चाबी) ही नहीं है। इस बड़ी तकनीकी चूक का खामियाजा शहर के एक बड़े हिस्से को चार दिनों तक बिना पानी के रहकर भुगतना पड़ा। आमतौर पर किसी एक इलाके में पाइप फटने पर सिर्फ उसी क्षेत्र की सप्लाई रोकी जाती है, लेकिन भागलपुर में स्थिति इसके उलट है। महात्मा गांधी पथ पर रिसाव ठीक करने के लिए निगम को बरारी वाटर वर्क्स से ही मुख्य पंप बंद करना पड़ा। इसके कारण क्षतिग्रस्त स्थल से पहले पड़ने वाले इलाके तिलकामांझी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.