हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। जिले में एसआईआर प्रक्रिया में सुनवाई के बाद जब अंतिम वोटर लिस्ट आई तो लाखों की संख्या में मतदाता घट गए। इस मुद्दे पर शाहाबाद की विधायक और प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का कहना है कि एसआईआर से लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदाता जब ही एक जगह पर वोट डालेगा तो चुनाव में पारदर्शिता आएगी। उनके लिए वोटरों की संख्या कम होने से नुकसान होगा या फायदा, इससे ज्यादा जरूरी निष्पक्ष चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने दो-दो जगह वोट बनवा रखे थे। कई मृतकों के नाम भी सूची में शामिल थे। एसआईआर में जिनके दो जगह वोट थे उनका एक जगह पर वोट कट गया है। अब एक वोटर एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर सकेगा। यह लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छा कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...