संभल, मार्च 11 -- चन्दौसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस समय अजब स्थिति बन गई जब इंटरमीडिएट की व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा के लिए पूरे केंद्र पर इंतजाम तो पूरे किए गए, लेकिन परीक्षा देने वाला एकमात्र छात्र ही नहीं पहुंचा। छात्र का इंतजार करते हुए शिक्षक-कर्मचारी पूरे समय ड्यूटी पर तैनात रहे और परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद ही वापस लौटे। मंगलवार को इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित थी। चन्दौसी इंटर कॉलेज में इस विषय के लिए केवल एक परीक्षार्थी पंजीकृत था, जो गांव फत्तेहपुर शमशोई स्थित बृजभूषण इंटर कॉलेज का छात्र बताया गया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र पर 17 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें एक केंद्र व्यवस्थापक, एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, दो पुलिसकर्मी, तीन सचल दल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.