इटावा औरैया, फरवरी 26 -- भरथना, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जब एक परीक्षा केंद्र पर अकेली एक छात्रा ही परीक्षा देने पहुंची। अकेली छात्रा को परीक्षा दिलाने के लिए एक दो नहीं बल्कि 15 शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी करनी पड़ी। पूरे कमरे में अकेली परीक्षा दे रही छात्रा पर निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों के अलावा अन्य अधिकारी भी तैनात रहे। छात्रा कृषि जन्तु विज्ञान की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंची थी। भरथना कस्बे में एसएवी इंटर कॉलेज स्थित है, इसे परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। यूपी बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को सुबह की पाली में इंटर की कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा कराई गई । एसएवी इंटर कॉलेज में कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा देने के लिए सिर्फ एक छात्रा ही पंजीकृत थी। ग...