हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। शहर के गोशाला रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फीता काटकर एवं संत राजिंदर सिंह जी महाराज के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटन अवसर पर एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वस्थ समाज ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने से अनेक गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो जाता है। सा...