पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया,वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में वन स्टॉप सेंटर के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को आपदा सह प्रभारी मंत्री पूर्णिया रत्नेश सादा एवं भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा वन स्टॉप सेंटर के संदर्भ में प्रभारी मंत्री को बताया गया कि एक ही भवन में महिलाओं को बहुत सारी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा और वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर न्याय दिलाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में परामर्श की सुविधा, चिकित्सीय सुविधा से जोड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के डीआईआर रिपोर्ट में सहयोग करना, साइबर क्राइम, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसे मामलों में थाना से सहयोग प्राप्त करवाना तथा वन स्टॉप स...