एक चौथाई खातों का निष्क्रिय होना ठीक नहीं
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 15,36,77,009 खाते निष्क्रिय पाए गए हैं, जो कुल खातों का करीब चौथाई हिस्सा (26 प्रतिशत) है। इसके अलावा, 5.72 करोड़ (5,72,35,490) खातों में शून्य (जीरो) बैलेंस है। आरटीआई के जरिये हुए खुलासे से यह बात पुष्ट हुई है। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा सितंबर 2026 में जारी किए गए इन आंकड़ों के अनुसार, 12 अगस्त, 2026 तक देश में कुल 59.03 करोड़ जन धन खाते थे। इन सभी खातों में कुल मिलाकर 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। कुल खातों में 32.89 करोड़ खाते महिलाओं के नाम पर हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर खाताधारक भी शामिल हैं, जबकि 26.14 करोड़ खाते पुरुषों के हैं। एक आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.