देवघर, अप्रैल 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि ट्रेन मे अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आसनसोल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यापक अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कुल 1,484 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1,455 दोषियों को गिरफ्तार किया गया तथा Rs.8.78 लाख का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की समयनिष्ठता बनाए रखना, रेल परिचालन को बाधारहित बनाना और यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर सेवा प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- ट्रेन पर पथराव व चैन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त रेलवे सूत्रों के अनुसार, अलार्म चेन का दुरुपयोग एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बिना आपात स्थिति के च...