एक चिंगारी से मची तबाही! नोएडा के PG में भीषण आग में फंसे 100 लोग रेस्क्यू- VIDEO
नोएडा, जुलाई 15 -- Noida PG Fire: नोएडा के मामूरा गांव के रिहायशी इलाके में स्थित एक पीजी में भीषण आग लग गई। खबरों के मुताबिक, आग इलेक्ट्रिक बाइक में चिंगारी निकलने से लगी। अचानक ही आग ने पहले अन्य वाहनों और फिर इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बचाव अभियान पूरा हो चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इमारत में फंसे करीब 100 लोगों को बचाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आज नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा गांव में एक पीजी के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज के दौरान स्पार्क हो गया था। इससे आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों में आग लग गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग कुछ ही समय में रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर फैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.