एक चापाकल पर टिका दो सौ लोगों का जीवन, पानी के लिए बच्चों को तय करनी पड़ती है लंबी दूरी
रामगढ़, जून 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मरार और वार्ड नंबर एक की सीमा में स्थित गिरजा टोला इफिको गेट क्षेत्र में पानी की समस्या लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस बस्ती में करीब 50 गरीब और बीपीएल परिवार रहते हैं, लेकिन पेयजल की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है। हालत यह है कि लगभग दो सौ लोगों की आबादी पूरे टोले में मौजूद केवल एक चापाकल के भरोसे अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस्ती में लगा यह 40 फीट गहरा चापाकल ही पानी का एकमात्र स्रोत है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां लोगों की कतार लगी रहती है। पीने, खाना बनाने, नहाने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए इसी चापाकल से पानी भरना पड़ता है। ऐसे में चापाकल पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी चापाकल खराब होता है, पूरे इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.