कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल में गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत 'स्कूल चलो अभियान' अंतर्गत जागरूकता रैली उत्साहपूर्वक निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने गांव-गांव घूमकर शिक्षा का संदेश दिया और अभिभावकों से बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील किया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक-चंदन और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही छात्र-छा...