एक घर व एक दुकान में चोरी की घटना
सहरसा, मई 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी तनिष्क शो रुम के समीप चोरो ने लाखों के जेवरात व रूपये चोरी की घटना को अंजाम दिया । इस सबंध पीड़ित मनीष जायसवाल उर्फ राजदीप ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे।उसी दौरान दूसरे कमरे में चोर द्वारा घर में घुसकर आलमारी से सोने का आभूषण चेन, झुमका, अंगूठी, गले का हार व एक लाख रुपया नगद की चोरी कर फरार हो गया।मामले की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस को छानबीन कर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दूसरी चोरी की घटना वहीं सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार में एक अज्ञात चोर ने एक साथ एक दुकान में चोरी और दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.