लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- भीरा थाना क्षेत्र के गांव बगिया खेड़ा के मजरा रूपनपुरवा में बुधवार दोपहर एक अगजनी घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार का पूरा आशियाना उजाड़ दिया। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा जरूरी सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी कामता पुत्र भगवानदीन के घर में अचानक आग भड़क उठी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार के सभी सदस्य पास के दूसरे मकान में बैठकर खाना खा रहे थे। यही वजह रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया, वरना जनहानि भी हो सकती थी। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों के सीमित संसाधनों के चलते आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.